Sat, 4 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Tabu, Ajay Devgn, Golmaal Again, Rohit Shetty

सलमान और मेरी शादी की चिंता पूरी दुनिया को है : तब्बू

तब्बू
बेहतरीन अभिनेत्री तब्बू 'हैदर' और 'दृश्यम' के 2 साल बाद बड़े परदे पर 'गोलमाल अगेन' के जरिये बड़े परदे पर दिखाई देंगी।  फिल्म में कॉमेडी किरदार निभाने वाली तब्बू इसे लेकर उत्साहित हैं। प्रमोशन के दौरान सवाल-जवाबों में खूबसूरत तब्बू से एक सवाल ज़रुर किया जाता है, उनकी शादी के बारे में। 
 
तब्बू इस सवाल से परेशान होती नज़र आईं। उन्होंने कहा मेरी और सलमान खान की शादी की चिंता तो सारी दुनिया को है। मेरी शादी को लेकर पता नहीं लोगों को क्या दिलचस्पी है। मैं थक गयी इसका जवाब देते देते। 
 
तब्बू ने अपनी और अजय देवगन की दोस्ती के बारे में भी बात की। अजय और तब्बू पहले हकीकत, विजयपथ और दृश्यम में साथ नज़र आ चुके हैं। तब्बू ने बताया कि अजय देवगन से उनकी अलग ही बॉन्डिंग है। 
 
तब्बू 'गोलमाल अगेन' की टीम के साथ काम कर काफी उत्साहित हैं। अपने गंभीर किरदारों से बाहर निकलकर वे कुछ हल्का-फुल्का काम करना चाह रही थीं और रोहित शेट्टी ने उन्हें गोलमाल अगेन का ऑफर दिया। 
 
'गोलमाल अगेन' इस दिवाली 20 अक्टोबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म में तब्बू के साथ परिणीति चोपड़ा, अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमु, श्रेयस तलपड़े भी हैं। 
ये भी पढ़ें
खुशी कपूर के बोल्ड फोटोज़, बीच पर सेक्सी बिकिनी पहने नज़र आई