webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च मसाला
  4. sushant singh rajput funeral live updates suicide postmortem report final rites

सुशांत सिंह राजपूत ने केयरटेकर से कहा था पापा का ध्यान रखना

सुशांत सिंह राजपूत
पिछले कुछ महीने से सुशांत सिंह राजपूत अवसाद में थे। कहीं ना कहीं उनके दिमाग में आत्महत्या का विचार पहले ही जन्म ले चुका था। उनकी सोशल मीडिया पोस्टिंग और लोगों से कही बातों में संकेत भी मिलते हैं। 
 
सुशांत के पिता पटना में रहते हैं जहां उनकी केयरटेकर लक्ष्मी देवी भी रहती है। लक्ष्मी ने बताया कि सुशांत ने जब उन्हें आखिरी बार फोन किया था तो उन्होंने कहा था कि मेरे पापा को कोरोना वायरस से बचाना। पापा का ध्यान रखना। 
 
लक्ष्मी के अनुसार सुशांत ने कुछ दिनों पहले यह भी कहा था कि वे जब भी पटना आएंगे तो पापा को पहाड़ पर घुमाने ले जाएंगे। वह तो नहीं आए, लेकिन उनकी खबर जरूर आ गई। 
 
गौरतलब है कि सुशांत के परिवार में उनकी दो बहनें हैं। एक मुंबई और एक अमेरिका में रहती है। मां और एक बहन गुजर चुकी है। 
 
सुशांत का अंतिम संस्कार
पहले खबर थी कि सुशांत का अंतिम संस्कार पटना में होगा। लेकिन सुशांत के दोस्तों के आग्रह पर अंतिम संस्कार अब मुंबई में होगा। खबर है कि सुशांत के पिता मुंबई पहुंच चुके हैं। उनकी अमेरिका वाली बहन भी मुंबई आ रही हैं। 
ये भी पढ़ें
लता मंगेशकर को सुशांत सिंह राजपूत की यह फिल्म आई थी बहुत पसंद