webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च मसाला
  4. Sunny Leone, Mobile, Daniel Weber

सनी लियोनी मोबाइल

सनी लियोनी
सनी लियोनी अब अपने बिजनेस का दायरा बढ़ाती जा रही है। फिल्मों में तो उनका काम ठीक-ठाक चल ही रहा है। कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और क्लॉथिंग लाइन भी वे लांच कर चुकी हैं। अब सेल फोन्स की बारी है। 
 
खबर है कि सनी और उनके पति डेनियल वेबर मोबाइल फोन्स की नई रेंज अगले वर्ष ला रहे हैं। फोन बनाने वाली चाइनीज़ कंपनी से उनकी बातचीत भी चल रही है। 
 
सनी की तो एक ई-कॉमर्स वेबसाइट से भी बात चल रही है जो फोन बेचेगी। डेनियल इस पर बात करना जल्दबाजी मानते हैं, लेकिन संकेत देते हैं कि इस पर काम चल रहा है। इस कंपनी के मोबाइल और एसेसरीज़ में सनी की शख्सियत झलकेगी। 
ये भी पढ़ें
व्हाइट टॉप और डेनिम हॉट पैंट्स में कैटरीना कैफ का सेक्सी लुक