webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च मसाला
  4. Sui Dhaga

सुई धागा : यश राज फिल्म्स की अगली बड़ी पेशकश

Sui Dhaga : Made In India
यश राज फिल्म्स इस साल अपनी कई बड़ी फिल्में लेकर आ रहा है। कुछ रोमांटिक है तो कुछ एक्शन, कुछ कॉमेडी है तो कुछ इतिहास पर। इन्हीं में से एक फिल्म होगी 'सुई धागा: मेड इन इंडिया'। फिल्म गांधीजी के अभियान 'मेड इन इंडिया' पर आधारित होगी। फिल्म को शरत कटारिया निर्देशित करेंगे। 
 
इसके अलावा बड़ी खबर यह भी है कि फिल्म में पुराने एक्टर्स नहीं बल्कि बिलकुल नए एक्टर्स काम करेंगे। जी हां, फिल्म में कूल एक्टर वरुण धवन और 'जब हैरी मेट सेजल' एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा होंगी। इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को निश्चित रूप से बहुत पसंद आने वाली है। फिल्म का टीज़र भी रिलीज़ हो चुका है। 
 
इस ब्लैक एंड व्हाइट टीजर में अनुष्का और वरुण, गांधीजी के विचारों और कर्मों का उल्लेख कर रहे हैं। फिल्म का टीजर, स्टार्स की जोड़ी, महात्मा गांधी की कहानी और शरत कटारिया का निर्देशन फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए काफी है। फिल्म 2018 में सितंबर तक रिलीज होने की तैयारी है। दर्शकों को ट्रेलर और फिल्म का इंतजार है।
ये भी पढ़ें
'मणिकर्णिका' के लिए कंगना ने चुना करोड़ों का ऑफिस