Wed, 1 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sonam kapoor marriage with anand ahuja

कपूर खानदान में एक तरफ बजेगी शहनाई, तो दूसरी तरफ मिलेगा अवॉर्ड

सोनम कपूर
कपूर खानदान में जश्न का माहौल है। बोनी कपूर के छोटे भाई अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी होने वाली है। अब यह ऑफिशियली अनाउंस भी कर दिया गया है। 
 
सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी करने वाली हैं। लंबे समय से खबर थी कि इसकी तारीख 7 और 8 मई रखी गई है। अब खुद कपूर परिवार ने इसकी पुष्ट‍ि कर दी है। 8 मई को शादी है। शादी मुंबई में होगी और रिसेप्शन दिल्ली में भी होगा जो आनंद का होम टाउन है। 
 
खबर यह आई थी कि मेंहदी की रस्म सोनम की मौसी कविता सिंह के बांद्रा स्थित हैरिटेज हवेली पर होगी जहां कपूर परिवार के हर बड़े फंक्शन होते हैं। इसके अलावा संगीत की भी तैयारी ज़ोरो-शोरो से चल रही थी। संगीत सोनम की दोस्त संयुक्ता नायर के होटल द लीला में होगा। इसके लिए कपूर परिवार के बच्चे तैयारी कर रहे हैं और यहां बहुत बेहतरीन परफॉर्मेंस का धमाल होने वाला है। 
 
संगीत पर अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अनिल कपूर के अलावा करण जौहर भी तैयारी कर रहे हैं। करण इस शादी के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें एक वेडिंग ईवेंट में सोनम के साथ डांस करते हुए भी देखा गया था। सभी को नए तरीके से ई-कार्ड इंविटेशन भेजा जा चुका है। 
 
इसके अलावा सोनम कपूर की शादी से पहले श्रीदेवी को अवॉर्ड मिलने वाला है। 3 मई को श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया जाएगा। इसे लेने के लिए बोनी कपूर अपनी बेटियों संग जाएंगे। कपूर परिवार सोनम की शादी के लिए बहुत खुश है।