Fri, 3 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Saif Ali Khan

मीडिया तैमूर को अभिनेता बनाकर रहेगी : सैफ

Saif Ali Khan
मुंबई। बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान का कहना है कि मीडिया उनके बेटे तैमूर को अभिनेता बनाकर ही रहेगी। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर हमेशा ही मीडिया की खबरों में छाए  रहते हैं। सोशल मीडिया में तो सबसे अधिक चर्चा तैमूर की ही होती रहती है। सैफ को लगता है कि मीडिया तैमूर को अभिनेता बना कर ही छोड़ेगी।
 
सैफ इस बात से वाकिफ हैं कि तैमूर को कितनी अधिक मीडिया अटेंशन मिलती है लेकिन वह इस बात को लेकर चितिंत भी हैं कि इस बात से आगे चल कर तैमूर पर एक प्रेशर भी होगा और मां-बाप होने नाते उन पर और करीना पर भी।
 
सैफ ने कहा तैमूर को जब यह पता चलेगा कि उसे हर वक्त वॉच किया जा रहा है तो उस पर एक्सपेक्टेशन का प्रेशर होगा। तैमूर के पास प्रीवलेज होगा लेकिन उतनी ही जिम्मेदारी भी। हो सकता है कि इन सारे कारणों की वजह से वह एक्टर ही बनने को मजबूर हो जाए।
 
सैफ ने कहा है कि उनकी तो कोशिश होगी कि वह तैमूर को सही तरीके से गाइड करें और यदि वह किसी और फील्ड में भी जाना चाहें तो इस बात से उन्हें कोई भी परेशानी नहीं होगी। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
दाऊद के रिश्तेदार ने किया बिग बॉस 11 के पहले दिन हंगामा, सुना दिया गंदा शेर...