Tue, 31 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranveer Singh, virginity, Padmavat

रणवीर सिंह ने 12 वर्ष की उम्र में खोया था कौमार्य?

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह में गजब की ऊर्जा है और वे हर समय सबसे आगे नजर आते हैं। उन्हें बहुत जल्दी रहती है। शायद यही कारण है कि उन्होंने 12 वर्ष की उम्र में कौमार्य खो दिया था। 
 
सुनने में अजीब लगता है लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने कहा कि मैंने 12 वर्ष की उम्र में ही कर लिया था। मैंने सब चीजें जल्दी शुरू कर दी। मैं सभी बातों में सबसे आगे था। इसीलिए स्कूल में मेरी शिकायतें भी आती रहती थीं। मेरे दोस्तों की मम्मियां शिकायत करती थीं कि रणवीर हमारे बच्चों को बिगाड़ रहा है। इसलिए मैं कई बार मुसीबतों में भी फंसता था, लेकिन मेरे अंदर कीड़ा था या शायद मैं ही कीड़ा था। 
 
रणवीर ने एक कंडोम का भी विज्ञापन किया है और बॉलीवुड स्टार्स कंडोम का एड करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। रणवीर ने यह भी खुलासा किया है कि वे कंडोम का विज्ञापन करना चाहते थे और उन्होंने ही कंपनी से सम्पर्क किया था। 
 
फिलहाल रणवीर सिंह 'पद्मावत' फिल्म के कारण चर्चाओं में है जिसमें उन्होंने खिलजी का किरदार अदा किया है। रणवीर के अभिनय की खूब प्रशंसा हो रही है।