चार्ली चैप्लिन के अवतार में रणवीर सिंह
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
रणवीर सिंह के फैंस, खुश हो जाओ। इस बार उन्होंने सिर्फ भारत के फैंस ही नहीं, पूरी दुनिया के लोगों का दिल जीता है। रणवीर सिंह एक शानदार एक्टर हैं। अपने साधारण लुक्स के बावजूद वे अपने टैलेंट की वजह से बॉलीवुड में बरकरार हैं और वो भी टॉप पोज़िशन पर।
'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी जैसा खतरनाक किरदार निभाने के लिए उन्हें खूब तारीफ मिली है। हाल ही में स्विस टूरिज़्म ने स्विट्ज़रलैंड में उनके नाम की ट्रेन भी चलाई है। यह भी रणवीर के लिए एक बहुत बड़ा अचीवमेंट है। साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड की टॉप हीरोइन दीपिका पादुकोण हैं।
अपने छोटे से करियर में इतनी कामयाबी पाने वाले रणवीर ने हर ज़ोनर में अपने नाम का लोहा मनवाया है। इस बार तो रणवीर सिंह ने बहुत ही अनोखा काम किया है। रणवीर फिलहाल चैप्लिन्स वर्ल्ड (चार्ली चैप्लिन) घूम रहे हैं और यहां उनकी मस्ती देखने लायक है। रोमांस, प्यार, ड्रामा, विलेन सभी रोल निभाने के बाद अब रणवीर ने सभी को अपनी हरकतों से हंसाने का जिम्मा लिया है। फैंस इसे बहुत ज़्यादा पसंद कर रहे हैं।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई सारी पिक्चर्स पोस्ट की जिसमें वे चार्ली के अवतार में नज़र आ रहे हैं। इस अवतार में वे बहुत जंच रहे हैं।
इनकी मज़ेदार वीडियो भी सामने आई है। रणवीर बिलकुल चार्ली जैसे सभी को हंसाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं।
जेल में बंद, फिर भी बगड़बम
मैं आर्टिस्ट हूं और ज़िंदगी में दिलचस्पी रखता हूं
बच्ची और पुलिस का खेल