रणवीर सिंह अपनी चार्मिंग पर्सनेलिटी के लिए जाने जाते हैं। अपनी फिल्मों में मज़ेदार किरदार निभाने वाले रणवीर ने हाल ही में फिल्म 'पद्मावत' में काम किया जिसमें उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी जैसा किरदार निभाया। लेकिन अब वे एक बार फिर अपने ज़ोनर की फिल्में करने लगे हैं।
रणवीर ने रोहित शेट्टी और करण जौहर की फिल्म 'सिम्बा' के लिए हाथ मिलाया। फिल्म में उनका फर्स्ट लुक काफी चर्चा में भी रहा था। इसमें वे पुलिस का किरदार निभा कर दर्शकों को हंसाने वाले हैं। वैसे इस फिल्म किसी की तुलना सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से की जा रही है। दबंग फ्रैंचाइज़ी की फिल्मों में भी सलमान खान ने मज़ेदार पुलिस अफसर की भूमिका निभा कर दर्शकों का दिल जीता था। अब रणवीर को भी वैसे ही रूप में देखकर लोग फिल्म की चर्चा दबंग से कर रहे हैं।
इस मामले पर निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा कि जब हम सिंघम बना रहे थे, तो बहुत लोगों ने पूछा कि क्या हम दबंग जैसी फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस फिल्म की अपनी एक अलग पहचान है। मान लिया जाता है कि अगर लुक और पार्ट सिरियस है तो यह सिंघम है और अगर एंटरटेनिंग है तो दबंग है। लेकिन हमारी फिल्म में ऐसा कुछ नहीं। हमारा पुलिस वाले का कैरेक्टर चुलबुल पांडे की तरह नहीं हैं।
रोहित शेट्टी ने कहा कि रणवीर इस स्क्रिप्ट के लिए परफेक्ट हैं। यह एक एक्शन मसाला एंटरटेन्मेंट होगी, जिसमें रणवीर ने कभी काम नहीं किया है। इसमें शानदार एक्शन सीक्वेंस शामिल होंगे और रणवीर अपनी पूरी एनर्जी दर्शा पाएंगे। मुझे यकीन है कि वे बहुत अच्छा काम करेंगे।
वैसे पोस्टर में रणवीर के लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है। इस बारे में रणवीर ने कहा मुझे रोहित सर का काम बहुत लंबे समय से पसंद है। इसमें करण जौहर भी प्रोड्युसर के रूप में शामिल हैं। मुझे इस ज़ोनर की फिल्म बहुत पसंद आई और इसमें काम करने में मुझे बहुत मज़ा आएगा।
Publish: Sat, 13 Jan 2018 (03:45 IST)Updated: Fri, 12 Jan 2018 (17:41 IST)