रिलीज हुआ गली बॉय का ट्रेलर, दिखा रणवीर का रैपर अंदाज
रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा जहां बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है, वहीं 9 दिसंबर को उनकी आगामी फिल्म गली बॉय का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
ट्रेलर से पहले फिल्म के पोस्टर, टीजर और पहला रैप सॉन्ग रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में आलिया और रणवीर का लुक काफी अलग दिख रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह स्ट्रीट रैपर बने है। आलिया भट्ट फिल्म में रणवीर का लव इंटरेस्ट की भूमिका निभा रही है।
ट्रेलर में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा कल्कि कोचलिन और विजय राज भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह अंडरग्राउंड रैपर डीवाइन और नावेद शेख (नेजी) की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
इस फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया हैं वहीं फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 14 फरवरी पर रिलीज होगी।
Publish: Wed, 9 Jan 2019 (16:54 IST)Updated: Wed, 9 Jan 2019 (16:56 IST)