Tue, 31 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Rajinikanth Bollywood actor

रजनीकांत की ‘2.0’ की रिलीज अप्रैल तक के लिए टली

Rajinikanth
सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘2.0’ अब अप्रैल में रिलीज होगी। फिल्म को पहले इस साल दिवाली पर रिलीज होना था लेकिन ‘गोलमाल अगेन’ से रिलीज की तारीख न टकराए, इसके लिए इसकी रिलीज को 25 जनवरी तक के लिए टाल दिया गया था।
 
लाइका प्रोडक्शन्स की तरफ से मीडिया को जारी पत्र में कहा गया है कि शंकर निर्देशित थ्रीडी साई-फाई फिल्म की रिलीज को आगे के लिए टाल दिया गया है। इस फिल्म में एमी जैक्शन नजर आएंगी। इसका संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। यह 2010 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एंथिरान’ का सिक्वेल है।
ये भी पढ़ें
फिल्म अभिनेत्री रेखा को आज भी किससे इश्क है?