webdunia

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Raid, Ajay Devgn, 100 crore

2018 में सौ करोड़ क्लब की चौथी फिल्म बनी अजय देवगन की रेड

रेड
अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'रेड' सौ करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने यह मंजिल 22 वें दिन हासिल की है। 22 दिन में यह फिल्म अब तक 100.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 80 के दशक में एक छापे की घटना पर आधारित यह फिल्म हिट हो गई है। 
 
अजय देवगन ने लगातार दूसरी हिट दी है। इसके पहले दिवाली 2017 पर रिलीज हुई 'गोलमाल अगेन' सुपरहिट रही थी जिसने 200 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था। 
 
2018 में अब तक चार फिल्में सौ करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई हैं। पद्मावत, सोनू के टीटू की स्वीटी, बागी 2 के बाद अब रेड। यह वर्ष अब तक बॉलीवुड के लिए बेहतरीन रहा है। 
 
राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित 'रेड' में अजय देवगन, इलियाना डीक्रूज और सौरभ शुक्ला ने लीड रोल निभाया है। 
ये भी पढ़ें
इस फिल्म एक्ट्रेस ने सभी के सामने उतारे कपड़े (वीडियो)