webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च मसाला
  4. Padmavat, Box Office, 200 crore

पद्मावत दो सौ करोड़ पार... जानिए सही आंकड़े

पद्मावत
तमाम विरोध के बीच बॉक्स ऑफिस पर 'पद्मावत' का सुनहरा सफल जारी है और फिल्म ने दो सौ करोड़ का आंकड़ा पार ‍कर लिया है। यह उपलब्धि फिल्म ने 4 फरवरी को हासिल की। 
 
पहले सप्ताह में 166.50 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने किया था। दूसरे सप्ताह में शुक्रवार को 10 करोड़, शनिवार को 16 करोड़ और रविवार को 20 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने किया। दूसरा वीकेंड 46 करोड़ रुपये का रहा। इस तरह से 11 दिनों में फिल्म ने 212.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
 
याद रखने लायक बात है कि गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे बड़े प्रदेशों में यह फिल्म रिलीज नहीं हुई है, वरना आंकड़ा अब तक 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का होता। 
 
फिल्म ने मल्टीप्लेक्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पहले सप्ताह में सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी फिल्म के कलेक्शन अच्छे रहे हैं। 
 
फिल्म की लागत, विभिन्न राइट्स को बेचने के बाद मिली रकम और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को देखते हुए अब सुपरहिट कहा जा सकता है। 
ये भी पढ़ें
रिलीज के 4 दिन पहले ही अक्षय कुमार ने दिखा दी 'पैडमैन'