webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च मसाला
  4. LoveYatri, Box Office, Opening,

लवयात्री की बॉक्स ऑफिस पर कैसी है शुरुआत?

LoveYatri
सलमान खान नए सितारों को अवसर देते रहते हैं। सोनाक्षी सिन्हा, सूरज पंचोली, अथिया शेट्टी जैसे कलाकारों को उन्होंने ही लांच किया है। लवयात्री के जरिये सलमान ने आयुष शर्मा और वरीना हुसैन जैसे नए कलाकारों को बॉलीवुड में अवसर मुहैया कराया है। 
 
इस फिल्म का पहले नाम लवरात्रि था, जिसको लेकर विवाद हुआ और सलमान ने फौरन फिल्म का नाम बदल दिया। यह फिल्म एक लव स्टोरी है और युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। 
 
फिल्म के गाने रिलीज के पहले ही हिट हो चुके हैं। आयुष शर्मा ट्रेलर में अच्छे लगे रहे हैं। फिल्म की ओपनिंग सुबह के शो में औसत से बेहतर रही है। कुछ सिनेमाघरों में कलेक्शन 'अंधाधुन' से भी ज्यादा हैं।
 
उम्मीद है कि दर्शकों की संख्या शाम और रात के शो में बढ़ेगी जिसके जरिये फिल्म पहले दिन साढ़े तीन करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है। लवयात्री को अंधाधुन और वेनम का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सुई धागा भी दूसरे सप्ताह में अच्छा कलेक्शन कर रही है। 
 
यह फिल्म माउथ पब्लिसिटी पर बहुत ज्यादा निर्भर है और रिपोर्ट पॉजिटिव हुई तो ही फिल्म बेहतर प्रदर्शन कर पाएगी। 
ये भी पढ़ें
भैयाजी सुपरहिट की कहानी