webdunia

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. john abraham in Romeo Akbar Walter

सुशांत सिंह की जगह जॉन अब्राहम होंगे 'रोमियो अकबर वॉल्टर' में

जॉन अब्राहम
पिछले साल ही खबर आई थी कि सुशांत सिंह राजपूत फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' नाम की एक फिल्म में लीड निभाने वाले हैं। उन्होंने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया था, लेकिन अब खबर है कि यह बड़ी फिल्म जॉन अब्राहम कर रहे हैं। इसकी जानकारी भी खुद जॉन ने दी है। 
 
जॉन अब्राहम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। फिल्म को रॉबी ग्रेवाल डायरेक्ट कर रहे हैं। इसे अजय कपूर, धीरज वाधवान, वैनेसा वालिया और गैरी ग्रेवाल प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म की शूटिंग नेपाल, गुजरात, श्रीनगर और दिल्ली में 60 दिनों के शेड्युल में पूरी होगी। फिल्म का नाम 'रोमियो अकबर वॉल्टर' (रॉ) होगा। 

 
शूटिंग 1 जून से शुरू होगी। इसमें सुशांत के ना होने पर खबर मिली है कि सुशांत फिलहाल 'चंदा मामा दूर के' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद भी वे अपने अन्य प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिज़ी हो जाएंगे इसलिए डेट्स नहीं निकाल पा रहे। प्रोड्यूसर्स ने जॉन से बात की और वे मान गए। 
 
जॉन इसके अलावा फिल्म 'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण' में नजर आएंगे। इसके बाद वे मनोज बाजपई के साथ एक डार्क थ्रिलर में भी नज़र आएंगे।