Tue, 31 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik Roshan, Super 30, Release Date

रितिक रोशन की 'सुपर 30' की आ गई नई रिलीज डेट

रितिक रोशन
रितिक रोशन 'सुपर 30' नामक फिल्म कर रहे हैं जो आनंद कुमार की बायोपिक है। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। 
 
यह फिल्म पहले 23 नवंबर 2018 को प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट आ गई है। यह फिल्म 25 जनवरी 2019 को प्रदर्शित होगी। 
 
गणतंत्र दिवस वाला सप्ताह अब बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। 2017 में इस सप्ताह में काबिल और रईस का मुकाबला हुआ था। 2018 में विवादास्पद फिल्म पद्मवात रिलीज हुई है। अब 2019 में रितिक रोशन की फिल्म प्रदर्शित होगी। 
 
रितिक रोशन इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वे अपना लुक इस फिल्म के लिए बदलेंगे। 
 
ये भी पढ़ें
स्टुडेंट ऑफ द ईयर की रिलीज डेट हुई तय