Tue, 7 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik Roshan, Super 30, First Look Poster

शिक्षक दिवस पर रितिक रोशन का फैंस को तोहफा, 'सुपर 30' का फर्स्ट लुक जारी

रितिक रोशन
रितिक रोशन अपनी छवि के विपरीत का किरदार 'सुपर 30' नामक फिल्म में निभा रहे हैं। इसमें वे एक शिक्षक की भूमिका में हैं। यह आनंद कुमार की बायोपिक है जो शिक्षक और छात्रों के संबंध पर आधारित है। 
 
5 सितम्बर को शिक्षक दिवस है और इससे बेहतर दिन फर्स्ट लुक जारी करने के लिए और क्या हो सकता है। इस फिल्म के दो पोस्टर जारी हुए हैं। जिसमें रितिक सामान्य लुक में अपने स्टूडेंट्स के साथ नजर आ रहे हैं। रितिक के इस लुक ने खासी हलचल मचा रखी है। 


 
खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज डेट भी पोस्टर पर लिखी हुई है। यह फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज होगी। इससे उन बातों पर भी विराम लग गया है कि फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। 
ये भी पढ़ें
बिग बॉस 12 में दिखेंगी 'दत्ता सिस्टर्स', शो में लगेगा हॉटनेस का तड़का!