webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च मसाला
  4. forbes released its top 100 celebrities

फोर्ब्स टॉप 100 की लिस्ट में अक्षय और सलमान

फोर्ब्स मैग्ज़ीन
टॉप मैग्ज़ीन फोर्ब्स मे हाल ही में दुनिया के सौ सबसे अमीर सेलीब्रिटीज़ की सुची जारी की है। फैंस को जानकर खुशी होगी कि इसमें सबसे पहले पायदान पर अमेरिकी मुक्केबाज़ फ्लॉयड मेवेदर हैं। वहीं इस लिस्ट में बॉलीवुड सेलीब्रिटीज़ की ओर से अक्षय कुमार और सलमान खान का नाम भी शामिल है। 

पहले पायदान पर रहे हैं फ्लॉयड मेवेदर जिनकी कमाई 28.5 करोड़ डॉलर है। 
 
इसके बाद दूसरे पायदान पर जॉर्ज क्लूनी 23.9 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ आगे हैं। 
 
वहीं मॉडल काइली जेनर 16.6 करोड़ डॉलर के साथ तीसरे पायदान पर हैं। 
 
चौथा स्थान पाया है अमेरिकी वकील जूडी शेंडलिन ने जिनकी कमाई 14.7 करोड़ डॉलर है। 
 
पांचवे पायदान पर 12.4 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ अमेरिकी एक्टर ड्वेन जॉनसन हैं। 
 
 
वहीं भारतीयों में से इस लिस्ट में सुपरस्टार अक्षय कुमार शामिल हुए। अक्षय की सालाना कमाई 4.05 करोड़ डॉलर है और इसी के साथ वे 76वें पायदान पर हैं। 
 
साथ ही सलमान खान ने इस वर्ष 3.77 करोड़ डॉलर की कमाई कर 82वां स्थान पाया है। 
 
बॉलीवुड सेलीब्रिटीज़ अक्षय कुमार और सलमान खान ने फोर्ब्स द्वारा जारी हुई इस लिस्ट में शामिल होकर भारतीयों को गर्वित किया है। 
अक्षय ने इस वर्ष कई फिल्में सामाजिक मुद्दे को लेकर की। क्रिटिक्स के अलावा फैंस ने भी इनकी फिल्मों को पसंद किया जिसका असर बॉक्सऑफिस पर पड़ा। अक्षय ने इस वर्ष 4.05 करोड़ डॉलर यानी करीब 276 करोड़ रुपए की कमाई की। 
 
सलमान खान ने इस वर्ष ज़्यादा नहीं लेकिन बड़ी फिल्में की हैं। एक्टिंग के साथ उन्होंने फिल्म निर्माण में भी हिस्सेदारी लेकर कमाई की है। साथ ही वे 15 से भी ज़्यादा कंपनियों के ब्रांड एंम्बेसडर हैं। ऐसे में धांसू कमाई होना तो बनता है। 52 वर्षीय सलमान इस वर्ष 3.77 करोड़ डॉलर यानी करीब 256 करोड़ रुपए की कमाई कर 82वें स्थान पर रहे। 
ये भी पढ़ें
जब कमल की माँ की तबीयत खराब हुई