Mon, 30 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. deepika padukone and ranbir singh in an event

रणवीर से या रणबीर से बढ़ रही दीपिका की नज़दीकियां

दीपिका पादुकोण
कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एकसाथ स्टेज शेयर करने वाले हैं। दोनों एक फैशन ईवेंट में मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइन को रिप्रेज़ेंट करेंगे। यह ईवेंट 9 अप्रैल को होगा जिसमें दोनों रैंप पर चलेंगे। हालांकि इस ईवेंट को अभी वक़्त हैं लेकिन इसके पहले ही दीपिका और रणबीर ने स्टेज शेयर कर लिया। 
 
दोनों हाल ही में मुंबई के एक ईवेंट में पहुंचे जहां दोनों ने स्टेज भी शेयर किया और फैंस को भी खुश किया। दोनों की कैमिस्ट्री देखने लायक है। ब्रेकअप के बावजूद दोनों अभी तक एक-दूसरे को भूले नहीं हैं और शानदार बांडिंग शेयर करते हैं। इसका प्रूफ वे इस ईवेंट में भी दे चुके हैं। 
 
रणबीर और दीपिका की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों साथ में स्टेज पर डांस कर रहे हैं और बैकस्टेज मस्ती। दीपिका-रणबीर की जोड़ी फैंस द्वारा बहुत पसंद की जाती थी लेकिन इनके ब्रेकअप के बाद फैंस निराश हो गए थे। अब फैंस को दुखी होने की ज़रुरत नहीं क्योंकि ये सेलीब्रिटी अब साथ तो नहीं है लेकिन अब भी इनकी दोस्ती बरकरार है और दोनों इसे अलग ही तरीके से निभाते हैं। 
 
इनकी तस्वीरों में तो दोनों खुश नज़र आ ही रहे हैं साथ ही बैकस्टेज भी दोनों उतने ही मिलनसार लग रहे हैं। इनके साथ करण जौहर भी हैं। 
 
वहीं एक वीडियो में दोनों 'बलम पिचकारी' पर भी थिरकते नज़र आ रहे हैं। 
 
 
एक और वीडियो में दोनों 'ऐ दिल है मुश्किल' गाने पर भी रोमांटिक डांस कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म में इन दोनों की जोड़ी नहीं थी लेकिन दोनों इस गाने पर परफेक्ट लग रहे थे। 

दीपिका और रणबीर की जोड़ी फैंस की पसंद थी। अब ब्रेकअप के बाद भी दीपिका, रणबीर को अपना बहुत अच्छा दोस्त मानती हैं। वे कई बार इसका जिक्र भी कर चुकी हैं। इस ईवेंट में भी दोनों की दोस्ती साफ नज़र आ रही थी। खबरों के मुताबिक दीपिका जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ शादी करने वाली हैं। वहीं रणबीर कपूर सिर्फ अपनी फिल्मों पर ध्यान दे रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
ब्लैकमेल : फिल्म समीक्षा