webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च मसाला
  4. Bipasha Basu, Karan Singh Grover, Troll

बिपाशा और करण को फर्क नहीं पड़ता ट्रोलिंग से

बिपाशा बसु
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इंडस्ट्री के दमदार कपल्स में शामिल हैं। ये जोड़ी बहुत प्यारी है और अपने फैंस को सोशल मीडिया द्वारा अपनी क्युट, हॉट, रोमांटिक सभी तरह की पिक्चर्स शो करती है। हाल ही में इस कपल ने एक कंडोम का एड दिया जिसमें वे दोनों बेहद हॉट नज़र आ रहे हैं लेकिन लोगों ने इन्हें इसके लिए ट्रोल किया। 
 
करण का इस बारे में मानना है कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस तरह की बातों या ट्रोलिंग पर रिएक्ट करने से उन्हें या उनकी पत्नी को कोई फायदा नहीं होगा। करण ने कहा कि बिपाशा और मुझे तो इस ट्रोलिंग के बारे में पता भी नहीं था क्योंकि हम अपने आप को ‍निगेटिविटी से दूर रखते हैं। अगर यहां कुछ पॉज़िटिव है, मैरिड कपल है जो आपको प्रोटेक्शन इस्तेमाल करने के लिए कह रहा है। 
 
करण और बिपाशा की यह जोड़ी 2015 में फिल्म 'अलोन' में दिखाई दी थी। अब हो सकता है यह कपल अंकुश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म में स्क्रीन पर साथ दिखे। 
ये भी पढ़ें
सलमान खान ने सनी लियोनी को बना दिया बहन