webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च मसाला
  4. Arjun Kapoor, Ek Villain, Sequel

इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में अर्जुन कपूर बनेंगे विलेन, नमस्ते इंग्लैंड के फ्लॉप होने का असर

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर की पिछली कुछ फिल्में बुरी तरह असफल रही हैं और इसने अर्जुन को चिंता में डाल दिया है। उनके साथ वाले वरुण धवन, रणवीर सिंह लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं और अर्जुन रेस में पिछड़ते जा रहे हैं। 
 
अर्जुन से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्होंने अब उन्हीं फिल्मों में अभिनय करने का फैसला लिया है जिसमें उनका रोल दमदार हो। कुछ हट कर करने का मौका हो। 
 
शायद इसी वजह से वे अपनी अगली फिल्म में निगेटिव कैरेक्टर निभाने जा रहे हैं क्योंकि उन्हें रोल में एक्टिंग का भरपूर स्कोप नजर आया है। 
 
सुपरहिट फिल्म 'एक विलेन' का रीमेक बनने वाला है। इसमें अर्जुन कपूर विलेनगिरी दिखाते नजर आएंगे। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अर्जुन का किरदार बेहद खतरनाक और चालाक है। अर्जुन इसे अपने तरह से निभाएंगे। अर्जुन का मानना है कि विलेन के रूप में एक एक्टर के लिए एक्सपरिमेंट की गुंजाइश बढ़ जाती है। 
 
एक विलेन के पहले भाग में रितेश देशमुख ने विलेन की भूमिका निभाई थी। सीक्वल में सिद्धार्थ मल्होत्रा हीरो की भूमिका में होंगे। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी करेंगे। अर्जुन के साथ मोहित 'हाफ गर्लफ्रेंड' बना चुके हैं। 
ये भी पढ़ें
सलमान खान इस फ्लॉप हीरोइन को दोबारा देंगे मौका, करेंगे एक फिल्म उसके साथ