Tue, 31 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arijit singhs mother death after testing covid positive

सिंगर Arijit Singh की मां का निधन, कोरोनावायरस से थीं संक्रमित

Arijit Singh
मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की मां का निधन हो गया है। वो बीते कुछ दिनों से कोलकता के अस्पताल में भर्ती थीं। हाल में ही उन्हें कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वो ECMO पर थीं और उनकी हालत क्रिटिकल थी। अरिजीत सिंह अपनी मां के काफी करीब थे।

 
बीते दिनों अरिजीत की मां के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर को एक्ट्रेस स्वास्तिका ने कंफर्म किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अरिजीत सिंह की मां के लिए A- ब्लड डोनर की रिक्वेस्ट की थी। फिल्म मेकर श्रीजित मुखर्जी ने भी लोगों से रिक्वेट की थी। उन्होंने बंगाली में ट्वीट कर अरिजीत सिंह की मदर के लिए मदद मांगी थी।
 
बता दें अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड में ढेर सारे हिट गाने हैं और वह इंडस्ट्री के टॉप सिंगर हैं। जिन्होंने आशिकी 2, कबीर सिंह, कलंक जैसी फिल्मों के हिट सॉन्ग गाए हैं। अरिजीत सिंह ने अपने करियर में नेशनल अवॉर्ड से लेकर 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड हासिल किए हैं। 
 
अरिजीत सिंह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से आते हैं। जिन्हें उनकी नानी ने इंडिन क्लासिकल म्यूजिक सिखाया था। वह पढ़ाई में भी काफी अच्छे रहे लेकिन उनका झुकाव संगीत की तरफ था और उन्होंने करियर में संगीत को चुना।
 
ये भी पढ़ें
ताउते तूफान ने Ajay Devgn की फिल्म Maidaan के सेट को किया तबाह