webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. 'रेड 2' में नजर आएंगे अजय देवगन, इत्र व्यापारी के घर हुई छापेमारी पर आधारित होगी फिल्म!

'रेड 2' में नजर आएंगे अजय देवगन, इत्र व्यापारी के घर हुई छापेमारी पर आधारित होगी फिल्म!

Ajay Devgn
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'रेड' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। वहीं अब फिल्मकार कुमार मंगत फिल्म रेड का सीक्वल 'रेड 2' बनाने जा रहे हैं। रेड 2 में अजय देवगन की मुख्य भूमिका होगी। 

 
खबरों के अनुसार 'रेड 2' कन्नौज के रहने वाले इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पड़े छापों से प्रेरित होगी। कुमार मंगत ने बताया कि 'रेड 2' वास्तविक जीवन के व्यक्ति पर आधारित होगी, यह छापे की कई कहानियों से प्रेरित है। फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार हो चुकी है।
 
बता दें कि फिल्म 'रेड' में अजय देवगन के साथ सौरभ शुक्ला और इलियाना डिक्रूज लीड रोल में थे। यह फिल्म सरदार इंदर सिंह के घर पर पड़ी साल 1980 की छापेमारी पर आधारित थी। ये भारत के इतिहास की सबसे लंबी रेड थी जो 3 दिन और 2 रात तक चली थी।