webdunia

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ajay Devgn quits Smoking

सिगरेट की लत से छूट रहे हैं अजय देवगन

अजय देवगन
अजय देवगन ने अपनी ज़िंदगी का ज़्यादातर समय चेन स्मोक़र के रूप में बिताया है। रील लाइफ में भी वे सिगरेट का धुआं उड़ाते नजर आए हैं। 
 
वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई जैसी कई फिल्मों में उन्होंने स्मोकिंग की है। हालांकि उनका इरादा स्क्रीन पर इसे बढ़ावा देना नहीं था, लेकिन अब बदलाव आ रहा है। खबर के मुताबिक, अजय ने 50 से ज्यादा दिनों से स्मोकिंग छोड़ दी है। उन्होंने स्मोकिंग छोड़ने के लिए इरादा बना लिया है और उन्होंने इन दिनों सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया है।  
 
अजय तम्बाकू खाते भी हैं। तम्बाकू के बिना वे 45 दिनों तक रहे हैं लेकिन इसके बाद उन्हें फिर इसकी लत लग गई है। गोलमाल अगेन के बाद अब उन्होंने 'टोटल धमाल' फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इसमें उनके साथ माधुरी  दीक्षित, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और कई कलाकार शामिल होंगे। 
ये भी पढ़ें
कालाकांडी के बारे में 5 बातें