Sat, 4 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Actor Narendra Jha passes away

अभिनेता नरेन्द्र झा का निधन

नरेन्द्र झा
अभिनेता नरेन्द्र झा का अपने फॉर्म हाउस पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। घटना सुबह पांच बजे की है। नरेन्द्र की उम्र 55 वर्ष थी और वे काबिल अभिनेता थे। 
 
नरेन्द्र झा के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले उन्हें माइनर अटैक आया था। उनका इलाज मुंबई स्थिति कोकिलाबेन हॉस्पिटल में चला था। इसके बाद वे आराम के लिए अपनी पत्नी पंकजा के साथ अपने फॉर्महाउस चले गए जहां पर यह घटना घटी। 
 
नरेन्द्र की पत्नी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की सीईओ रह चुकी हैं। वे चार माह की छुट्टी लेकर नरे्द्र के साथ थी। 
 
मधुबनी, बिहार में जन्मे नरेन्द्र ने टीवी से अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने बेगुसराय, एक घर बनाऊंगा, सुपर कॉप्स वर्सेस सुपर विलेन्स जैसे धारावाहिक किए और अपने अभिनय से लोगों का ध्यान खींचा।
 
वर्ष 2012 में फिल्म फंटूश के जरिये उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली। 'नेताजी सुभाष चन्द्र बोस. द लास्ट हीरो', फोर्स 2, मोहेंजोदारो, हमारी अधूरी कहानी, काबिल, घायल वंस अगेन में उन्होंने भूमिका निभाई। इस समय वे सलमान के साथ 'रेस 3' कर रहे थे। 
ये भी पढ़ें
गौरी खान का सुहाना खान की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर बड़ा बयान