Wed, 1 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. जन्मदिन
  4. 7 March Birthday

7 मार्च 2022 : आपका जन्मदिन

March 7 Birthdays
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 7 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
 
शुभ वर्ष : 2023,2025
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक धुन के पक्के और परिश्रमी होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति में अनेकों बाधाओं का सामना करना पड़ता है। जीवन में उत्थान-पतन लगा ही रहता है। यदि सूर्य अनुकूल हो तो ये जातक उच्च प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं। मौलिक विचारों के धनी ये जातक जीवन के उत्तरकाल में स्वयं को सुखी एवं संपन्न अनुभव करते हैं।
वर्ष 2022 कैसा है आपके लिए 
घर में भौतिक सुख सुविधा के साधनों में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। उत्तम सफलता एवं अभिनय, कैमिस्ट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग प्रसन्न रहेगा। स्वर्ण-आभूषण, फैन्सी ड्रैस, सौन्दर्य प्रसाधन, घरेलू साज-सज्जा का सामान, मनोरंजन के साधन आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।   
ये भी पढ़ें
7 मार्च 2022 : आज भोलेनाथ की कृपा से 4 राशियों की चमक जाएगी किस्मत