webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. जन्मदिन
  4. 19 October Birthday

19 October Birthday: आपको 19 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Today Happy Birthday
19 October Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 19 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Narak chaturdashi 2025: नरक चतुर्दशी कब है 19 या 20 अक्टूबर 2025, रूप चौदस का स्नान कब होगा?
 
आपका जन्मदिन: 19 अक्टूबर
 
दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
 
करियर: नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। 
 
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। 
 
परिवार: यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। विवाह के योग बनेंगे। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। 
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
सनी देओल (Sunny Deol): हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक और निर्माता।
 
सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर (Subrahmanyan Chandrasekhar): भारत में जन्मे अमेरिकी खगोल भौतिक शास्त्री, भौतिकी नोबेल पुरस्कार से सम्मानित। 
 
जैक एंडरसन (Jack Anderson): प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रकार और पुलित्जर पुरस्कार विजेता।
 
मातंगिनी हज़ारा (Matangini Hazra): भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी। 
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Diwali 2025: दिवाली की 'महानिशा' क्यों अघोरियों के लिए है विशेष, श्मशान में किस देवी की करते हैं साधना
ये भी पढ़ें
Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 अक्टूबर, 2025)