webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. भोपाल
  4. A fire broke out in Durga Pandal

कांग्रेस नेता के हाथ से छूटी आरती की थाली, दुर्गा पंडाल में लगी आग, आयोजकों ने लगाया आरोप

Durga Pandal
भोपाल। नवरात्रि में भोपाल में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। भोपाल के लिली टॉकीज के पास बने दुर्गा पंडाल में कांग्रेस नेता और टिकट के दावेदार गोविंद गोयल के हाथ से आरती की थाली छूट गई, जिससे देखते ही देखते दुर्गा पंडाल आग की लपटों में घिर गया।


बाद में लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आयोजकों ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता गोविंद गोयल को किसी ने बुलाया नहीं था, वे खुद पंडाल में पहुंच गए थे और आरती की थाली लेकर आरती करने लगे। पहले से ही आचार संहिता लगे होने से दुर्गा पंडालों पर चुनाव आयोग की निगाह है।
ये भी पढ़ें
Google ने डूडल बनाकर लच्छू महाराज को किया याद