webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. दीपावली
  3. भाई दूज
  4. Bhai Dooj 2022 Gift Ideas

भाईदूज 2022 : राशि अनुसार बहन को दें यह उपहार, भाई और बहन में बना रहेगा प्यार

Bhai Dooj 2022 Gift Ideas
दीपावली के 5 दिवसीय पर्व में भाई दूज (Bhai Dooj 2022) का सबसे खास पर्व भी मनाया जाता है। जिसमें बहनें भाई को और भाई बहन को उपहार देकर अपने आपस के रिश्ते को ओर अधिक मजबूती प्रदान करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार भाई दूज के दिन यमराज जी अपनी बहन यमुना जी से मिलने आते हैं। इस दिन जो भाई-बहन यमुना जी में स्नान करते है, उनको यमराज जी यमलोक की यातना नहीं देते उन्हें विष्णु-लोक की प्राप्ति होती है।
 
इस बार बुधवार, 26 अक्टूबर 2022 को भाईदूज का स्पेशल पर्व मनाया जाएगा। आइए भाईदूज के खास अवसर पर जानते हैं कि इस दिन अपनी बहन को उनकी राशि अनुसार क्या उपहार दें, जिससे आपसी रिश्तों में मिठास बनी रहे तथा दोनों के लिए शुभ भी हो। 

यहां जानें- rashinusar uphar
 
1. मेष राशि- ऊन के वस्त्र दें व लाल साड़ी उपहार स्वरूप दें। 
 
2. वृषभ राशि- चांदी की वस्तु उपहार में दें। 
 
3. मिथुन राशि- उपहार में लहरियां साड़ी भेंट करें। 
 
4. कर्क राशि- वस्त्र के साथ पंचधातु की वस्तु का उपहार दें। 
 
5. सिंह राशि- ताम्र पात्र व लाल कंगन दान दें। 
 
6. कन्या राशि- ताजा फूल का गुलदस्ता व हरी साड़ी उपहार स्वरूप दें। 
 
7. तुला राशि- सफेद ऊन व चावल उपहार में दें। 
 
8. वृश्चिक राशि- अष्टधातु की वस्तु व गुलाबी साड़ी का बहन को उपहार में दें। 
 
9. धनु राशि- पीतल की वस्तु व पीले वस्त्रों का उपहार दें। 
 
10. मकर राशि- रसोई संबंधी बर्तन या पात्र का उपहार दें। 
 
11. कुंभ राशि- बिजली संबंधी वस्तु उपहार स्वरूप भेंट करें।
 
12. मीन राशि- आसमानी रंग के कपड़ों का उपहार दें।

 
ये भी पढ़ें
अन्नकूट और गोवर्धन पूजा के शुभ मुहूर्त, क्या करते हैं इस दिन?