webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

गरबा मेकअप के 5 बेहतरीन टिप्स, जो लगाएंगे खूबसूरती में 4 चांद (देखें VIDEO)



नवरात्र‍ि में गरबा करने के लिए आपने खूब प्रैक्ट‍िस की होगी, ताकि आपकी परफॉमेंस में कोई कमी न रहे। लेकिन खूबसूरती के लिए क्या तैयारी की है? गरबा ड्रेस तो ठीक है, लेकिन आपका मेकअप भी तो खूबसूरती में चार चांद लगाता है। इसलिए हम लेकर आए हैं के 5 बेहतरीन टिप्स, जो आपके को इस कदर बढ़ाएंगे, कि हर नजर एक बार जरूर टिकेगी आपके चेहरे पर। जानिए मेकअप के 5 खास टिप्स - 
 
1 गरबा मेकअप यानि लंबे समय तक टिकने वाला मेकअप, जो पसीने में धुल न जाए बल्कि सौंदर्य को बढ़ाए। इसके लिए जरूरी है मेकअप से पहले चेहरे को क्लींजर से साफ करें और फिर प्राइमर व कंसीलर के बाद क्रीमी फाउंडेशन का प्रयोग करें। यह लंबे समय तक मेकअप के टिकाए रखता है। 

यह भी पढ़ें :  गरबा स्पेशल डाइट चार्ट, हेल्थ और ब्यूटी के 11 जरूरी टिप्स
 
2  इसके बाद पाउडर फाउंडेशन का प्रयोग करें जिससे मेकअप की कोटिंग होगी, और वह देर तक चलेगा। पाउडर फाउंडेशन को डैप करते हुए चेहरे पर लगाएं और आंखों के नीचे का एरिया भी कवर करें।
 
3 इसके बाद आंखों का मेकअप कर लें। इसके लिए पहले आई शैडो का प्रयोग करें इसके बाद आईलाइनर का प्रयोग करें। लाईनर के तौर पर आप या तो वाटरप्रूफ आईलाइनर का प्रयोग करें, या फिर जैल आईलाइनर का प्रयोग करें। जैल आईलाइनर को मेकअप एक्सपर्ट ज्यादा बेहतर मानते हैं।

यह भी पढ़ें :  गरबे में एनर्जी के देंगे 8 ड्र‍िंक्स, अब जमकर करें गरबा प्रैक्ट‍िस
 
4 चेहरे के नैन नक्श को उभारने के लिए नीचे वीडियो में दिखाए अनुसार तीन स्किन शेड्स का प्रयोग करें, इससे तीखे नैन नक दिखाने में आसानी होगी। इसके बाद ब्लश या फिर हाइलाइटर का प्रयोग कर सकते हैं।
 
5 होंठों पर लिपस्ट‍िक देर तक टिकी रहे, इसके लिए पहले लिप लाइनर का प्रयोग करें और एक शेड गहरा लिप लाइनर का प्रयोग करें। इसके बाद होंठों पर ब्रश की सहायता से लिपस्ट‍िक लगाएं। मेट कलर लगाएं, ग्लॉस का प्रयोग न करें। ग्लॉस की वजह से लिपस्ट‍िक जल्दी मिट जाती है। 
 
मेकअप की इस पूरी प्रक्रिया को विस्तार से देखने के लिए यह वीडियो जरूर देखें - 
Read more on : गरबा गरबा मेकअप मेकअप टिप्स गरबा मेकअप टिप्स ब्यूटी टिप्स सौंदर्य लंबे समय तक मेकअप टिकाएं Garba Beauty Tips Makeup Tips Garba Makeup Garba Makeup Tips Makeup Tips For Garba Long Lasting Makeup For Garba