Thu, 2 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. remedies for dark circles

क्या मैं डार्क सर्कल से पीछा छुड़ा सकती हूं? जी हां, जानिए 5 उपाय

डार्क सर्कल्स हटाने के उपाय
डार्क सर्कल्स व आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या कई लोगों को होती है। अगर आपको भी डार्क सर्कल है, जो आपके चेहरे की खूबसूरती को कम करते हैं, तो आप इनसे पीछा छुड़ाकर अपने चेहरे की रंगत को एकसार कर सकती हैं। इसके लिए आपको केवल इन 5 उपाय को नियमित तौर पर आजमाना हैं -
 
1) रात को सोने से पहले डार्क सर्कल्स पर बादाम का तेल लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। सुबह उठने के बाद ठंडे पानी से आंखें धोलें।
 
2) रात को सोने से पहले डार्क सर्कल्स पर एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल लगाकर भी हल्के हाथों से मासाज कर सकते है, चाहे तो इसे भी रातभर रखे और सुबह धोलें या कुछ घंटे रखने के बाद भी आंखों व चेहरे को धो सकते हैं।

 
3) जब कभी आप चेहरे पर मॉइश्चराइज़र व नारियल तेल लगाएं तो आंखों के आस-पास की त्वचा पर भी इन्हें लगाएं। इससे आंखों के नीचे की महीन रेखाएं, सूजन और डार्क सर्कल हल्के होते है।
 
4) आलू के रस को हल्के हाथों से डार्क सर्कल्स वाले हिस्सों पर लगाएं और कुछ देर मसाज करें, फिर ठंडे पानी से धोलें।
 
5) एक चम्मच टमाटर के रस में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं और डार्क सर्कल्स पर लगाएं। 10 मिनट बाद आंखों व चेहरे को ठंडे पानी से धोलें।