webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. No Makeup Look

Lockdown : जानिए क्या होता है No Makeup Look

Lockdown
कोरोना वायरस के कारण इस समय पूरा देश लॉकडाउन है और लॉकडाउन के दौरान न ही पार्लर खुले हैं और न ही कॉस्मेटिक की शॉप खुली है। लेकिन इन सबके बावजूद एक चैंलेज इस समय बहुत जोरों-शोरों से चल रहा है। वो है नो मेकअप चैलेंज जिसमें महिलाएं, लड़कियां बिना मेकअप किए अपनी फोटोज शेयर कर रही हैं जिसे 'नो मेकअप लुक' के नाम से भी जाना जा रहा है। वहीं बॉलीवुड की अदाकारा भी इस नो मेकअप लुक को काफी पसंद भी कर रही है।
 
तो अब आप सोच रहे होंगे कि ये नो मेकअप लुक आखिर क्या है? और इसे कैसे कैरी किया जा सकता है, आइए जानते हैं।
 
नो मेकअप लुक जिसमें आपके चेहरे पर कोई मेकअप नहीं होता है और बिना मेकअप के आपका चेहरा फ्रेश दिखाई देता है। अगर आप भी नो मेकअप लुक को ट्राई करना चाह रही हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कुछ खास टिप्स जिसको अपनाकर आप इस लुक को कैरी कर सकती हैं।
 
नो मेकअप लुक के लिए आप सबसे पहले अपने फेस को किसी अच्छे क्लींजर मिल्क से क्लीन कर लें, जो आपकी त्वचा को सूट करता हो। अब आपको अपने फेस को अपने फेसवॉश से वॉश करना है।
 
अब अपने चेहरे पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। अब आप सोच रही होंगी कि घर में सनस्क्रीन की क्या जरूरत? तो हम आपको बता दें कि जितना जरूरी घर से बाहर जाने पर सनस्क्रीन की जरूरत पड़ती है, उतनी ही घर में रहने पर भी। इसलिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।
 
इसके बाद आप अपने चेहरे पर रेगुलर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। अब आपको मस्कारा का इस्तेमाल करना है। ध्यान रहे, आपको नो मेकअप लुक में काजल और लाइनर को नहीं लगाना है।
 
अब आखिरी में आप अपने लिप्स पर या तो लिप बाम का इस्तेमाल कर सकती है या आप लाइट कलर्र की लिप्सटिक का भी इस्तेमाल कर सकती है।
 
 
ये भी पढ़ें
कैसे बनाएं Fatafat स्पाइसी आलू सैंडविच, पढ़ें आसान विधि