webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

जानें अपर लिप्स हेयर रिमूवल के 6 तरीके


आईब्रोज़, वैक्सिंग, फेशियल के अलावा ब्यूटी का एक महत्वपूर्ण भाग है हेयर रिमूवल। यहां हमने तैयार की है उन तरीकों की लिस्ट, जिनके जरिए आप अपने अपरलिप्स क्लीन कर सकते हैं। जानिए यह 5 तरीके जो सामान्य तौर पर अपरलिप्स के लिए अपनाए जाते हैं - 

यह भी पढ़ें :  खूबसूरती बनाए रखना है तो इन 10 बातों का रखें ख्याल
 
1 थ्रेड - थ्रेड यानि धागे के प्रयोग से आईब्रोज और अपरलिप्स बना सबसे ज्यादा अपनाया जाने वाला तरीका है जो काफी आसान और किफायती भी है। इसमें आपको मामूली दर्द या खिंचाव महसूस हो सकता है और अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो वह लाल हो सकती है।
 
2 - सामान्य या कटोरी वैक्स के माध्यम से आप मूंछ के बाल साफ कर सकते हैं, बस इसमें आपको एक बार दर्द या तेज खिंचाव महसूस होता है। इसमें के मुकाबले समय कम लगता है और पैसा अधिक।

यह भी पढ़ें : इन 5 स्थ‍ितियों में बिल्कुन न करें स्क्रब का उपयोग
 
3 - रेजर से भी यह कार्य किया जा सकता है लेकिन इसके प्रयोग के बाद बालों की ग्रोथ कड़क होती है, जो आगे तकलीफदेह हो सकती है। इसका प्रयोग प्रमुख रूप से पुरुषों में ही किया जाता है।
 
4 हेयर रिमूवल क्रीम - सामान्य तौर पर हाथ या पैरों के बालों के लिए इसका प्रयोग होता है, लेकिन कई बार अपरलिप्स के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है। इसके प्रयोग से जल्दी नए बाल आ जाते हैं। संवेदनशील त्वचा पर यह नुकसान भी पहुंचा सकता है। 

यह भी पढ़ें : शैंपू करते वक्त आप करते हैं यह 5 गलतियां...
 
5 - चेहरे व त्वचा के बालों को हटाने के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन इसे खरीदना आपको थोड़ा महंगा पड़ सकता है। हालांकि एक बार खरीदने के बाद यह मशीन हमेशा प्रयोग की जा सकती है।
 
6 - लेजर ट्रीटमेंट के जरिए आप इन बालों से स्थायी रूप से निजात पा सकते हैं, लेकिन कई बार त्वचा पर इसके दुष्प्रभाव भी देखे जाते हैं और त्वचा जल भी सकती है। यह तरीका काफी महंगा भी है।
Read more on : अपरलिप्स होंठों के ऊपर के बाद अपरलिप्स हेयर रिमूवल ब्यूटी ब्यूटी टिप्स सौंदर्य बाल हटाना थ्रेडिंग एपिलेटर लेजर रेजर वैक्स वैक्सिंग Laser Threading Razor Lips Vax Wax Epilater Waxing Beauty Hair Remover Beauty Tips Hair Removal Upper Lips Upper Lips Hair Removal