करवा चौथ पर जानिए 5 फटाफट Hair Style जो आपको दें परफेक्ट लुक
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
करवा चौथ के दिन हर महिला चाहती है कि वे बेहद खास नजर आए। जिसके लिए मेकअप से लेकर आउटफिट का वे पूरा ख्याल रखती है। वहीं परफेक्ट लुक के लिए एक परफेक्ट हेयर स्टाइल का होना बहुत जरूरी है, यदि आप कोरोना काल में पार्लर जानें से बचना चाहते है, तो हम आपको 5 ऐसी हेयर स्टाइल के बारे में बता रहे है। जिन्हें आप फटाफट घर में रहकर बना सकते है। आइए जानते हैं....
1. ब्रेडेड बन : इसके लिए अपने बालों को साइड से बांटे और फिर ऊपर की ओर से थोड़े बाल लें। इन बालों की छोटी चोटी बनाएं। इसके बाद बाकी के बचे बालों का जुड़ा बनाएं।
2. साइड चोटी : यह नवरात्रि के सबसे आसान हेयर स्टाइल में से एक है। अपने बालों को कर्ल करें और उसके बाद बालों को एक साइड करके चोटी बनालें। अब इस साइड चोटी को आप चाहे तो फूलों, गजरे या हेयर एक्सेसरीज से सजा लें।
3. मेस्सी बन : इसके लिए सीर के ऊपर एक पफ बनाएं वरना आपके बाल चपटे लगेंगे। अब बालों की पोलीटेल बनाकर जुड़ा बनालें। जूड़े को फूला हुआ दिखाने के लिए इसे थोड़ा खींचे।
4. पफ और वेव्स : यह बेहद आसान सा हेयर स्टाइल है लेकिन खूबसूरत लगता है। इसके लिए बालों में ऊपर की ओर एक पफ बनाएं और बाकी बचे बालों को कर्ल या स्ट्रैट करके खुला छोड़ दें। इसके साथ मांग टीका लगाएं।
5. गजरे के साथ जूडा : इसके लिए एक साधारण सा जुड़ा बनाकर उसमें ताज़ा गजरा लगा लें। गरबे खेलते हुए यह बहुत सुदंर लगता है।