Wed, 1 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. beauty tips in hindi

इन टिप्स को फॉलो कर पाएं बेदाग और निखरी त्वचा

स्किन केयर टिप्स
खूबसूरत और निखरी त्वचा की ख्वाहिश हर किसी की होती है। जिसके लिए तमाम तरह के जतन भी किए जाते है। अगर आपकी भी इच्छा है निखरी और बिलकुल क्लियर स्किन पाने की तो आपको अपनी स्किन केयर रूटीन में कुछ चीजों को शामिल करने की जरूरत है। तो आइए जानते हैं आपको अपनी त्वचा की रंगत निखारने के लिए क्या करना चाहिए..
 
1) दो चम्मच पुदीने के रस में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर फेस और गर्दन पर लगाएं। इसे 10 मिनट रखने के बाद चेहरा धो लें।
 
2) एक चम्मच शहद में उससे दोगुना बादाम पाउडर और थोड़ा नींबू का रस मिलाएं। इस पेक से चेहरे पर मसाज करें फिर 10 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लें।
 
3) बेसन में नींबू का रस और दूध मिलाकर फेस पैक बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और सुखने पर चेहरा धोले। इससे मृत त्वचा और धूप से झुलसी त्वचा ठीक होने में मलेगी।
 
4) चेहरे का रंग निखारकर, मुंहासों से छूटकारा पाना है तो मेथी की पत्तियों का पेस्ट बनाएं और उसे चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरा धो लें।
 
5) मूली को पीसकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। इस फेस पैक से भी त्वचा की रंगत निखरने में मदद मिलती है।