Tue, 31 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. beauty tips for bride

दुल्हन बनने जा रही हैं तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो

स्किन केयर
क्या आपकी शादी नजदीक है इस सर्दियों के सीजन आपकी शादी होने वाली हैं। तो आपकी तैयारियां भी शुरू हो ही गई होगी। अपनी शादी के दिन हर लड़की बेहद खास दिखना चाहती है। जिसके लिए तैयारियां भी पहले से शुरू करना जरूरी है। हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बता रहे है जिन्हें अपनाकर आप अपने चेहरे पर निखार और ग्लो दोनों पा सकती है, आइए जानते हैं...
 
1. नियमित वॉक करने जाएं ऐसा करने से आपका तनाव तो कम होगा ही साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और त्वचा में निखार आएगा।
 
2. अगर चेहर पर साबुन का इस्तेमाल करते है, तो माइल्ड ब्यूटी फेस वॉश का इस्तेमाल करें। रात को सोने से पहले अपने चेहरे को साफ जरूर कर लें.
 
3. रात में सोने से पहले चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। अपनी त्वचा के हिसाब से मॉइश्चराइजर का चयन करें। रात में सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ जरूर कर लें। भले ही आप कितने भी थक क्यों न हो लेकिन चेहरे को क्लिन करके ही सोएं।
 
4. रासायनिक चीजों का बहुत कम इस्तेमाल करें। अगर कोई नई चीज को चेहरे पर लगा रहे है तो अपने त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें
 
5. अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए दिनभर 8 से 10 ग्लास पानी जरूर पीएं।
 
6. तनाव रहित रहे ताकि आपका चेहरा खिला-खिला नजर आए। तनाव दूर रखने के लिए आप मेडिटेशन कर सकते है।
 
7. नहाने से पहले उबटन का इस्तेमाल करें। आप बेसन, हल्दी, मलाई का उबटन तैयार करके नहाने से पहले इसका इस्तेमाल जरूर करें।
ये भी पढ़ें
खाने के तुरंत बाद इन चीजों का न करें सेवन, सेहत को होगा नुकसान