webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. Beauty Tips

Beauty Tips : लिप लाइनर से बनाएं होंठों को आकर्षक

beauty tips
खूबसूरती पर चार चांद लगाती है आपकी प्यारी-सी मुस्कान। वहीं जब मेकअप की बात आती है तो होंठों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आपके चेहरे पर होंठों का सही मेकअप आपकी सुंदरता को कई गुना ज्यादा बढ़ा देता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि जब भी हम अपने होंठों पर लिपस्टिक लगाती हैं, तो सिर्फ यूं ही लिपस्टिक लगाना काफी नहीं होता। इसके साथ ही आपको उनके शेप और कलर का भी ध्यान देना जरूरी होता है। अगर आप अपने होंठों को आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो आपको लिपलाइनर का सही इस्तेमाल करना आना चाहिए।
 
तो आइए जानते हैं किन बातों का मेकअप के दौरान आपको ध्यान रखना है?
 
लिप लाइनर लगाने से कुछ देर पहले होंठों को मॉइश्चराइज करें और थोड़ी देर बाद टिश्यू पेपर से होंठों की अतिरिक्त नमी हटाएं।
 
इसके बाद होंठों को सही आकार यानी शेप देना है। इसके लिए आप होंठों के किनारों को लिप-लाइनर से ड्रॉ करें।
 
लिप लाइनर के बीच में ब्रश की सहायता से लिपस्टिक लगाएं।
 
ध्यान रहे कि आप लिप लाइन का सही इस्तेमाल कर रही हैं। आपको अपने होंठों के ऊपर एक्स X शेप देना है।
 
अगर आप सीधे लिपस्टिक लगाएंगी तो इसके फैलने का डर रहेगा, वहीं आप लाइनर से शेप देती हैं और इसके बाद लिपस्टिक लगाती हैं तो ये फैलती नहीं है।
 
अगर आप अपने होंठों को पतला दिखाना चाहती हैं, तो इसके लिए लिप लाइनर बहुत जरूरी है। इसकी सहायता से आप अपने होंठों को अपने हिसाब से शेप दे सकती हैं।
 
वहीं आप अपने होंठों को हाइलाइट करना चाहती हैं, तो उस हिसाब से भी आप लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
 
जिस भी कलर का आप लिप लाइनर लगा रही हैं, उसी कलर की लिपस्टिक का चुनाव करें। लिप लाइनर अलग और लिपस्टिक अलग यह गलती बिलकुल न करें।
 
वहीं पतले होंठों पर डार्क रंग की लिपस्टिक कभी न लगाएं।

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0