webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राम जन्मभूमि अयोध्या
  4. why ayodhya ram mandir muhurt is special

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा : पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने बताया, क्यों खास है 84 सेकंड का मुहूर्त?

ganeshwar shashtri dravid
Ayodhaya ram mandir muhurt : अयोध्या में राममंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होना तय हुआ है। इसी दिन खास मुहूर्त में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा भी होगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए खास मुहूर्त केवल 84 सेकेंड का है। यह मुहूर्त किसी और ने नहीं बल्कि उन्हीं पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने निकाला है।
 
पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने ही राममंदिर के शिलान्यास और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन का भी मुहूर्त निकाला था।
 
राम मंदिर के अभिषेक के लिए शुभ समय पर पुजारी गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने बताया कि सोमवार 22 जनवरी 2024 को दोपहर, अभिजीत मुहूर्त के दौरान राम मंदिर के अभिषेक के लिए शुभ समय तय किया गया है। शुभ समय दोपहर के करीब 12:30 बजे का है। जो 84 सेकंड तक रहेगा।
 
उन्होंने बताया है कि इस दिन किसी भी मुहूर्त में दोष उत्पन्न करने वाले पांच बाण रोग बाण, मृत्यु बाण, राज बाण, चोर बाण और अग्नि बाण का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। ये पांचों बाण अपने नाम के अनुरूप प्रभाव छोड़ते हैं। 22 जनवरी को भी केवल 84 सेकेंड ऐसे हैं जब प्राण प्रतिष्ठा अति उत्तम है। इस लिए दोपहर 12:29:08 बजे से 12:30:32 बजे तक का ही मुहूर्त है।
ये भी पढ़ें
ठाणे के 1000 से ज्यादा बच्चे कुपोषण के शिकार

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0