webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अयोध्या
  4. Ayodhya : Ram bhakt brings bricks from Rameshwaram

रामेश्वरम में पूजित ईंटें लेकर अयोध्या पहुंचे रामभक्त

Ayodhya
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ तो भारत के कोने-कोने से रामभक्त आस्था से सराबोर हो श्री रामनगरी अयोध्या पहुंचने लगे हैं।
 
ऐसे ही 5 राम भक्त सेतु एक्सप्रेस ट्रेन से गुरुवार को सिर पर पूजित ईंटें रखकर रामेश्वरम से सीधे अयोध्या पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही उनका भव्य स्वागत किया गया और इसके बाद जय श्रीराम के नारे से पूरा रेलवे स्टेशन गूंज उठा। हालांकि ये सभी श्रद्धालु हिंदी और अंग्रेजी भाषा नहीं जानते थे।
 
अत: इसके लिए तमिल बोलने वालीं एक स्थानीय महिला शांति अम्मा की मदद ली गई। अम्मा ने दुभाषिए की भूमिका निभाई। अयोध्या में यह लोग राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास व अन्य साधु-संतों से मिलेंगे। उनका आशीर्वाद लेंगे और उसके बाद अपने साथ लाई गईं पूजित ईंटें कारसेवकपुरम में सौंपकर वापस लौट जाएंगे, जिन ईंटों को यह अपने साथ अयोध्या लाए हैं। इन सभी ईंटों की पहले रामेश्वरम में पूजा की गई है। 
 
यह पांच लोग रामेश्वरम से ईंटों की पूजा करके लेकर आए हैं। सबसे पहले महंत नृत्य गोपाल दास के पास ले जाकर आशीर्वाद लेंगे फिर सभी ईंटों को कारसेवकपुरम में रखेंगे। ये सभी लोग अयोध्या में लड्डू बांटकर और 108 दीप जलाएंगे एवं उसके बाद सभी 17 तारीख को यहां से रवाना होंगे। 
ये भी पढ़ें
LoC भारत ने खोले तोपों के मुंह, पाकिस्तान में जबर्दस्त तबाही