webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

क्या है मारुति कार का नया बाजार प्लान?

पणजी (गोवा)| Last Updated: Wednesday, 24 May 2017 (21:51 IST)
Widgets Magazine
पणजी (गोवा)। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की अपनी कारों के इंजन बेहतर करने, नए प्लेटफॉर्म शुरू करने और वाले अधिक मॉडल लाने की है। कंपनी 2020 तक 20 लाख वाहन बेचने के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है।
 
कंपनी ने मौजूदा समय में 94,000 ऐसे वाहनों की बिक्री की है जिनमें स्वचालित गियर बदलने (एजीएस) की प्रणाली है। मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी दो पैडल तकनीक, सीवीटी (सतत वैरिएबल ट्रांसमिशन) और एटी (स्वचालित) तकनीक वाले वाहनों की 1.5 लाख इकाई बेचने और 2020 तक तीन लाख इकाई बेचने के लक्ष्य को लेकर चल रही है।
 
कंपनी के कार्यकारी निदेशक (शोध-विकास) सीवी रमन ने कहा कि इस तरह की तकनीक (दो पैडल, एजीएस, सीवीटी और एटी) देश में लोकप्रिय हो रही हैं। हमारे अधिकतर मॉडलों में 2020 तक ये तकनीकें होंगी। कंपनी ने अपने डिजायर मॉडल में एजीएस को लाई है। कंपनी अभी आल्टो के10, वैगन आर, सेलेरियो, इग्निस और डिजायर में एजीएस तकनीक दे रही है। सीवीटी को बलेनो में और एटी को सियाज एवं अर्टिगा में उपलब्ध करा रही है। (भाषा)
Read more on : मारुति मारुति सुजुकी इंडिया कंपनी स्वचालित ट्रांसमिशन Maruti Company Automatic Transmission Maruti Suzuki India