webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Surya Guru Yuti 2025

12 साल बाद मिथुन में गुरु और सूर्य की युति पर राहु की नजर से होगा 3 राशियों को लाभ, 5 राशियों को नुकसान

guru surya yuti
Surya Guru Yuti 2025 : सूर्य गोचर 15 जून को हुआ है। इसी के साथ सूर्य की पहले से मिथुन राशि में विराजमान गुरु के साथ युति बनी है।इस समय कुंभ राशि में विराजमान राहु अपनी पंचम दृष्‍टि से इन दोनों शुभ ग्रहों को नजर लगाएगा। राहु की सूर्य और गुरु से शत्रुता है। जिस वजह से कर्क, सिंह, वृश्‍चिक, मकर और मीन राशि को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गुरु आदित्य योग बनेगा, जिसका कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। 
 
1. मिथुन राशि: सूर्य और गुरु की युति मिथुन राशि में होने से गुरु आदित्य राजयोग बना है, जिससे इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग हैं। करियर में उन्नति देखने को मिल सकती है। कारोबारी हैं तो मुनाफे में वृद्धि होगी। संतान के मामले में खुशी का समाचार मिलेगा।
 
2. तुला राशि: आपके लिए यह युति फायदेमंद साबित होगी। खासकर यदि आप कारोबारी हैं तो व्यवसाय का विस्तार होगा। निवेश के लिए यह अच्‍छा समय है। आय के नए स्रोत बनेंगे। नौकरीपेशा हैं तो सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और वे उत्साह के साथ अलग-अलग गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। घर परिवार में खुशियां रहेगी।
 
3. धनु राशि: आपके लिए गुरु आदित्य योग व्यवसाय और करियर में अप्रत्याशित सफलता लेकर आया है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई भी विवाद खत्म हो सकता है। संतान की ओर से खुशी मिल सकती है। घर परिवार में शांति और खुशी के पल बिता सकते हैं और पुराने विवादों को जल्दी से सुलझा सकते हैं। कारोबारी हैं तो योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में हैं तो प्रशंसा मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें
Weekly Rashifal 2025: साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 जून, जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेंगे ये 7 दिन