webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. August Horoscope 2020

August Horoscope : अगस्त 2020 कितना शुभ है आपके लिए, पढ़ें भविष्य

August Horoscope
August Horoscope 2020
 
अगस्त 2020 में 12 राशियों का फलादेश

मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। कृषि में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। माता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तकलीफ तो आएगी, परंतु शीघ्र सुधार हो जाएगा।
 
दिनांक 12, 26 शुभ हैं, 5 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक विकास वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कृषि भी अच्छी रहेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी रहेगी। पिता को समाज से प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। इससे आपको भी कई प्रकार के लाभ मिलेंगे। बहन के परिवार में आर्थिक परेशानी आएगी। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 7 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। कृषि मध्यम रहेगी। भाई को नौकरी में उन्नति मिलेगी। रिश्तेदारों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, ध्यान रखें। पिता को किसी धार्मिक स्थान से लाभ मिलेगा। माता को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 10, 19 शुभ हैं, 4 अशुभ है। राहु के जाप लाभप्रद रहेंगे।
 
कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक लाभ वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि में लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होते-होते रुक सकती है। भाई से मानसिक तनाव मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। किसी रिश्तेदार से अचानक लाभ प्राप्त होगा। माता के ससुराल पक्ष में सम्मान बढ़ेगा।
 
दिनांक 3, 21 शुभ हैं, 8 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।
 
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक सफलता वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि में उतार-चढ़ाव रहेगा। खुद को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। साथियों से परेशानी आएगी। बहन से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक विकास में उलझन आएगी। किसी दूसरे प्रदेश से आमदनी में वृद्धि होगी।
 
दिनांक 11, 18 शुभ हैं, 5 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।
 
कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय प्राप्ति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक व मानसिक सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी को नौकरी में उन्नति मिलेगी। भाई से भूमि अधिग्रहण के कारण तकलीफ आएगी।
 
दिनांक 7, 28 शुभ हैं, 15 अशुभ है। हनुमान चालीसा का पाठ शुभ रहेगा।
 
तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। किसी अनजान व्यक्ति के साथ नया कार्य होगा जिससे थोड़ा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी को नौकरी में उन्नति मिलेगी। ससुराल पक्ष में आर्थिक स्थिति में परेशानी आएगी। माता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी।
 
दिनांक 14, 23 शुभ हैं, 16 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।
 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे। पिता को समाज में उन्नति मिलेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्र से मुलाकात होगी, जो संकट से निपटने में मदद वाली रहेगी। माता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। बहन को आर्थिक उन्नति मिलेगी।
 
दिनांक 8, 22 शुभ हैं, 10 अशुभ है। राधाकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामाजिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा। व्यापार में सफलता हासिल करने में उलझन रहेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। कृषि सामान्य रहेगी। बहन के परिवार में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। खुद को स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। माता से मनमुटाव हो सकता है, ध्यान दें।
 
दिनांक 4, 23 शुभ हैं, 7 अशुभ है। गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी अनजान व्यक्ति से तकलीफ हो सकती है। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। भाई से मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है।
 
दिनांक 15, 24 शुभ हैं, 3 अशुभ है। चामुंडा देवी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान के सुख वाला रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी, परंतु खर्च बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिससे संकट से निपटने में मदद मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। किसी विदेश से अचानक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
 
दिनांक 2, 20 शुभ हैं, 15 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पत्नी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि में अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। भाई से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में उलझन आएगी। माता को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। राजनीति से लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में संतान से कष्ट हो सकता है।
 
दिनांक 17, 29 शुभ हैं, 4 अशुभ है। राहु के जाप लाभप्रद रहेगा।



( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0