Mon, 6 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. नवग्रह
  4. Venus transit in Aries

Shukra asta 2024 : शुक्र के अस्त होते ही 3 राशियों वालों को मिलेगा अचानक से धन

shukra asta 2024
Shukra asta 2024: शुक्र ग्रह 24 अप्रैल 2024 की रात्रि 23:44 बजे मंगल की मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 28 अप्रैल 2024 की सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर मेष राशि में अस्त हो जाएंगे। शुक्र के अस्त होने से 3 राशियों को अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। 
मिथुन राशि : आपकी राशि के लिए शुक्र का अस्त होना नौकरी और व्यापार के लिए शुभ माना जा रहा है। शुक्र देव आपके पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी होकर ग्यारहवें भाव में अस्त होने जा रहे हैं। इस दौरान आय के सोर्स बढ़ेंगे और पैसों की बचत करने में भी आप सफल होंगे। यह अवधि धन कमाने और पैसे बचाने की दृष्टि से श्रेष्ठ रहेगी।
 
कन्या राशि : शुक्र ग्रह दूसरे और नौवें भाव के स्वामी होकर आठवें भाव में अस्त हो रहे हैं। आर्थिक जीवन की बात करें, इस अवधि में आप धन कमाने और उसकी बचत करने में सफल रहेंगे। साथ ही, आपको अचानक से धनलाभ प्राप्त होने की संभावना भी प्रबल है। 
मकर राशि : शुक्र देव आपके पांचवें और दसवें भाव के स्वामी हैं होकर चौथे भाव में अस्त होने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी होगी। शुक्र के अस्त अवस्था के दौरान आप अच्छा ख़ासा धन लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। आपके पास विभिन्न स्रोतों से धन आने के योग बनेंगे।
 
हालांकि उल्लेखनीय है कि वृषभ, कर्क, तुला, वृश्‍चिक और मीन राशि के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि उन्हें धन हानि हो सकती है।
ये भी पढ़ें
Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त