webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

नवग्रहों के लिए अलग-अलग दाना डालें पंछियों को

Widgets Magazine

 

 
* पंछियों को दाना डालने से होते हैं ग्रह शांत 
 
पक्षियों को दाना-पानी पिलाने से ग्रहों के अनिष्ट फल से छुटकारा मिलता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है। कुंडली में यदि राहु-केतु की वक्र दृष्टि हो तो पक्षियों को बाजरा डालना चाहिए। यदि चंद्र का दुष्प्रभाव हो तो चावल डालना चाहिए। हजार मनुष्यों के बजाए हजार मूक जीवों को कराना अधिक पुण्य का कार्य है।
 
खा लो चिड़िया भर-भर खेत : 
शास्त्रों के मुताबिक पशु-पक्षियों को दाना-पानी पिलाने से धन और आयु में वृद्धि होती है।

सिखों के गुरुनानक देव जी के बारे में प्रचलित है कि उन्हें बाजरे के खेतों की रखवाली करने भेजा गया। सभी लोग अपने खेतों से पक्षी उड़ा रहे थे मगर गुरुनानक देव पक्षियों को बुला-बुला कर कह रहे थे 'राम जी की चिडिया, राम जी का खेत, खा लो चिड़िया भर-भर खेत"। बाकी लोगों की पैदावार अच्छी नहीं हुई मगर गुरुनानक के खेत की पैदावार चौगुनी हो गई।

इस कहानी के पीछे का तात्पर्य यही है कि पशु-पक्षियों की सेवा से धन में वृद्धि होती है और कुछ घटता भी नहीं।
 
नवग्रह  अनाज 
सूर्य :  गेंहू 
चंद्र :  चावल 
मंगल :
 गेंहू 
बुध : 
हरे मूंग या कंगनी 
गुरु :  चना दाल या चने 
शुक्र :  सफेद उड़द और चावल 
शनि :  उड़द दाल और काले तिल 
राहु :  बाजरा 
केतु :  बाजरा 
 

Read more on : नवग्रह भोजन ग्रह शांत ग्रहों का अनिष्ट फल ग्रहों की शांति के उपाय ज्योतिष नवग्रह पंछी मूक जीव धन में वृद्धि पशु-पक्षियों दाना-पानी पशु-पक्षियों की सेवा पशु-पक्षी Navgrah Shanti Dana Pani Navgrah Shanti Ke Upay Dana Pani For Birds Dana Pani For Birds-animals Dana Pani For Birds Group Birds Ke Liye Dana Pani Rakhana