webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. नवग्रह
  4. astro tips for venus

Astrology Remedies for Venus: शुक्र के शुभ फल पाना है तो आजमाएं 9 सरल उपाय

astro tips for venus
astro tips for venus
 
जिनकी कुंडली में शुक्र शुभ स्थिति में नहीं होता उन्हें वि‍परीत फल देता है या फिर फल में कमी के चलते जातक शुक्र संबंधी सुख के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इस समय सौंदर्य भी कम होता जाता है। कुंडली में शुक्र का बेहद महत्व है, क्योंकि यह आकर्षण, विलासिता, वैभव और ऐश्वर्य का कारक होता है। अत: इस ग्रह को प्रसन्न करना आवश्यक है। 
 
अगर आपकी कुंडली अनुसार शुक्र की स्थिति अशुभ है या फिर किसी कारणवश शुक्र आपको अशुभ परिणाम दे रहा है, तो आपको इसके लिए उपाय निम्न करने की आवश्यकता है।
 
जानिए शुक्र को प्रसन्न करने के लिए 9 सरल उपाय- 
 
1 शुक्रवार का व्रत रखें। यह शुक्र के शुभ फलों की प्राप्ति में सफलता देगा।
 
2 अपने भोजन में से गाय को अवश्य खिलाएं।
 
3 चूंकि मां लक्ष्मी को धन, वैभव, ऐश्वर्य देने वाली देवी माना जाता है, अत: इनकी प्रसन्नता से शुक्र ग्रह शुभ फल देता है। इसलिए लक्ष्मी की उपासना करें।
 
4 सफेद रंग शुक्र का कारक है, अत: इस रंग का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग कर आप शुक्र को आकर्ष‍ित कर सकते हैं, अत: सफेद एवं साफ वस्त्र पहनें।
 
5 सफेद चीजों का दान करने से शुक्र प्रसन्न होता है। अत: घी, दही, कपूर एवं मोती का दान करें।
 
6 हीरा, स्फटिक अथवा अमेरिकन डायमंड मध्यमिका अंगुली में धारण कर सकते हैं, ये रत्न शुक्र के प्रभाव को बढ़ाने का कार्य करते हैं। लेकिन रत्न धारण करने से पूर्व किसी ज्योतिष की सलाह अवश्य लें।
 
7 शुक्र मंत्र- ॐ शुं शुक्राय नम: का जाप करें।
 
8 सफेद-चंदन, सफेद-चावल, सफेद-वस्त्र, सफेद-चित्र, सफेद-फूल, चांदी, हीरा, घी, स्वर्ण, दही, सुंगधित-द्रव्य एवं शकर के साथ दक्षिणा रखकर किसी कन्या या एक आंख वाले व्यक्ति को शुक्रवार के दिन दान करें।
 
9 दूसरों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी लें।


( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0