Fri, 3 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. नक्षत्र
  4. Mangal pushya nakshatra 2022

18 जनवरी 2022 को है मंगल पुष्य नक्षत्र, कर लें ये 7 कार्य

18 January
18 जनवरी 2022 को माघ माह प्रारंभ हो रहा है और इसी दिन ज्योतिष मान्यता के अनुसार पुष्य नक्षत्र रहेगा। माघ माह प्रारंभ होने के कारण मांगलिक कार्य भी प्रारंभ हो जाएंगे। पुष्य नक्षत्र को अत्यंत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। आओ जानते हैं कि पुष्य नक्षत्र में कौनसे शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
 
1. स्वर्ण खरीदी : इस नक्षत्र में खरीदा गया सोना अक्षत रहता है और बढ़ता रहता है।
 
2. सुवर्णप्राशन संस्कार : इस दिन शिशुओं को शुद्ध स्वर्ण चटाया जाता है। यह शिशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यदि यह संस्कार गुरु पुष्य नक्षत्र या रवि पुष्य नक्षत्र में किया जाए तो और भी अधिक शुभ होता है।
 
3. वाहन खरीदी : इस नक्षत्र को शनि का नक्षत्र कहा जाता है अत: इस दिन लोहे की वस्तु अर्थात वाहन को खरीदना भी शुभ माना गया है।
 
4. भूमि और भवन खरीदी शुभ है : मंगल पुष्य नक्षत्र में भूमि और भवन की खरीदी शुभ मानी गई है।
 
5. श्रीराम और हनुमान पूजा : इस दिन आप भगवान श्रीराम के साथ ही हनुमानजी की पूजा भी करें। इससे सभी तरह के संकट मिट जाएंगे।
 
6. कंबल दान : आज के दिन कंबल का दान बहुत महत्व रखता है। इससे राहू, केतू और शनि के दोष दूर हो जाते हैं।
 
7. श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ : इस दिन विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से सभी तरह की मनोकामना पूर्ण हो जाती है।
 
ये भी पढ़ें
षटतिला एकादशी कब है, व्रतकथा सहित जानिए मंत्र, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय