Wed, 1 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आज का मुहूर्त
  4. muhurat 15 March

15 मार्च 2022, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

आज के शुभ मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2022
संवत्सर नाम-आनन्द
अयन-उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-शुक्ल
ऋतु-वसन्त
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आश्लेषा
योग (सूर्योदयकालीन)-सुकर्मा 
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुम्भ
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर 
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त-भौम प्रदोष/सर्वार्थसिद्धि योग
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-शिवलिंग का अनार के रस से अभिषेक करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं
 
(निवेदन-उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है पंचांग भेद होने पर तिथि/मुहूर्त/समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
ये भी पढ़ें
15 मार्च 2022 : मेष, मिथुन, कन्या राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन क्या कहती है आपकी राशि