webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. रत्न विज्ञान
  4. Chamatkari ratna

Astrology : ये मणि पहन ली तो रातोंरात चमक जाएगी किस्मत, तरक्की, धन और सुख सब मिलेगा

Sapphire
Nilmani Chandrakanta : भारत में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई तरह की मणियां पाई जाती है परंतु उसमें से कई दुर्लभ मणियां भी हैं। प्राचीन भारत में मणियों को गले में और मुकुट में पहना जाता था। यदि आप जीवन में हर तरह की सुख, शांति और समृद्धि चाहते हैं तो 2 में से कोई एक मणि धारण कर लें, रातोंरात आपकी किस्मत बदल जाएगी।
 
नीलमणि :-
  1. नीलम के प्रकार- 1. जलनील, 2. इन्द्रनील।
  2. यह कई प्रकार की होती है परंतु असली मिलना मुश्‍किल है। 
  3. शनि का रत्न नीलम और नीलमणि में फर्क है।
  4. नीलम विशुद्ध रंग मोर की गर्दन के रंग का होता है।
  5. असली नीलमणि जिसके भी पास होती है उसे जीवन में भूमि, भवन, वाहन और राजपद का सुख होता है। 
  6. असली नीलमणि या नीलम से नीली या बैंगनी रोशनी निकली है, जो दूर तक फैल जाती है।
 
चंद्रकांता मणि :-
  • कुबेरदेव के पास थी चंद्रकांता मणि और रावण ने कुबेर से चंद्रकांत नाम की मणि छीन ली थी।
  • कहते हैं कि झारखंड के बैजनाथ मंदिर में चंद्रकांता मणि है।
  • भारत में चंद्रकांता मणि के नाम पर अब उसका उपरत्न ही मिलता है।
  • चंद्रकांता मणि का उपरत्न पारदर्शी जल की तरह साफ-सुथरा होता है। 
  • यह चंद्रमा से संबंधित रत्न होता है।
  • इस मणि को धारण करने से भाग्य में वृद्धि होती है। 
  • किसी भी प्रकार की गंभीर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। 
  • इससे वैवाहिक जीवन भी सुखमय व्यतीत होता है।
  • माना जाता है कि असली चंद्रकांता मणि जिसके भी पास होती है उसका जीवन किसी चमत्कार की तरह पलट जाता है। कहने का मतलब उसका भाग्य अचानक बदल जाता है। इस मणि की तरह ही उसका जीवन में चमकने लगता है। उसकी हर तरह की इच्‍छाएं पूर्ण होने लगती हैं।