Thu, 2 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. What is magnetic direction

घर पर चुंबक रखने से क्या होगा?

chumbak
Chumbak indore Vastu Tips : चुंबक हमारे जीवन में बहुत प्रभाव डालता है। घर में चुंबक का होना सही है या गलत। यदि सही है तो चुंबक को कहां रखना चाहिए? यदि आपके घर में चुंबक या दिशा बताने वाला कंपास रखा है तो उसकी उचित दिशा भी जान लें अन्यथा नुकसान होगा। आओ जानते हैं चुंबक का विज्ञान।
 
चुम्बकीय ध्रुव:-
  • दक्षिणी ध्रुव के चुम्बकीय क्षेत्र में रखे हुए फल, साग-भाजी, दूध आदि लंबे समय तक ताजा रहते हैं। 
  • उत्तरी ध्रुव के चुम्बकीय क्षेत्र में रखे हुए फल जल्दी से पकते हैं। 
  • साग-भाजी थोड़े समय में सड़ने लगती है और दूध खट्टा होने लगता है।
  • इसी प्रकार यदि हम अपने घर में चुम्बक को उचित दिशा में नहीं रखते हैं तो नुकसान होगा।
 
चुंबक का उपयोग:-
  1. चुम्बक का घर में कई तरह से उपयोग होता है।
  2. जैसे हमारे रेफ्रिजरेटर के दरवाजे में, मसाला रैक में, माइक्रोवेव में, स्पीकर, रेडियो, टीवी या कंप्यूटर में।
  3. एक्सटेंडेबल टेबल में, कैबिनेट के दरवाजे में, घर के दरवाजे के पीछे दीवार से सटे रहने के लिए आदि कई जगहों पर चुंबक का उपयोग होता है।
 
चुंबक घर में रखने से क्या होगा?
  • उपरोक्त तो घर की वस्तुओं या उपकरणों में चुंबक का प्रयोग किया जाता है
  • परंतु वास्तु के अनुसार अलग से एक चुंबक आता है जिसका उपयोग घर की सुख और समृद्धि को बढ़ाने के लिए कहते हैं।
  • चुम्बक लोहे को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस गुण को 'चुम्बकत्व' कहते हैं। 
  • इसी तरह यह हमारे घर की ऊर्जा को भी आकर्षित करता है। 
  • इसीलिए हमें चुंबक वहां रखना चाहिए जहां से हम अच्छी उर्जा ग्रहण करना चाहते हैं। 
  • हमें चुंबक को उस दिशा में नहीं रखना चाहिए जहां से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो रहा है।
  • खासकर उत्तर की दिशा में चुंबक को रखने से लाभ होता है।
ये भी पढ़ें
छठ पर सूर्य देव और छठी मैया की पूजा का विधान एवं विधि