webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Transit of Jupiter in Aries

बृहस्पति के कारण बनेगा गजलक्ष्मी योग, 3 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Planet Jupiter
वर्तमान में शनि ग्रह का कुंभ राशि में गोचर हो रहा है और इसके बाद 22 अप्रैल को जब बृहस्पति ग्रह मेष राशि में गोचर करेंगे तो गजलक्ष्मी योग का निर्माण होगा। इस योग संयोग के कारण 3 राशियों को बहुत फायदा होने वाला है। जातक चाहे तो घर या वाहन खरीद सकता है। समय आपका साथ देगा। आओ जानते हैं कि कौनसी हैं वे 3 राशियां।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। मार्च के बाद आप को शुभ समाचार मिलेगा और आप चाहें तो संपत्ति खरीद सकते हैं। गुरु और शनि मिलकर आप पर कृपा करेंगे। घर परिवार में भी खुशियां रहेंगी। यदि पूर्व में कोई निवेश किया होगा तो लाभ होगा।
 
तुला राशि : आपके लिए गजलक्ष्मी योग भाग्य के दरवाजे खोल देगा। आपके लिए भी संपत्ति बनाने के योग बन रहे हैं। निवेश किया होगा तो लाभ मिलेगा। जीवन में प्रेम और खुशियां बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी।
 
धनु राशि : आपके लिए गजलक्ष्मी योग अत्यंत ही शुभ है। आपकी सभी मनोनामनाएं पूर्ण होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रगति होगी। व्यापार में उन्नति होगी नया घर या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। संपत्ति के विवाद सुलझ जाएंगे।
ये भी पढ़ें
शिवलिंग क्या है, 4 पौराणिक तथ्य, 8 अद्भुत रहस्य

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0